International
अफगानिस्तान में सैनिक कम नही करेगा अमेरिका
agency Wednesday, October 07, 2009 10:04 [IST]  

न्यूयॉर्क. राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी संसद से कहा है कि अभी अफगानिस्तान में चल रहे युद्घ में अमेरिकी सैनिको की संख्या कम करन का उनका कोई इरादा नहीं है और न ही वो आतंकवाद के खिलाफ इस जंग को सिर्फ आतंकवादियों को खत्म करने तक सीमित रखने के बारे में सोच रहे है।



अफगानिस्तान में तैनात एक अमेरिकी जनरल के वहां सैनिक बढा़ये जाने के सुझाव पर ओबामा ने अपना मत अभी स्पष्ट नहीं किया है। व्हाइट हाउस में दोनों पार्टियों के नेताओ के सम्भोधित करते हुए ओबामा कोई बीच का रास्ता ढूँढ़ते नज़र आये। एक और जहाँ अफ़ग़ानिस्तान में तैनात उनकी सेना और सैनिको की गुहार कर रही है वहीँ अमेरिका में भी बहुत से ऐसे लोग है जो अब अफ़गानिस्तान युद्ध के समर्थन में नहीं है।



ज्ञात हो कि कुछ ही दिन में अफगानिस्तान में अमेरिकी युद्घ को आठ साल पूरे हो जायेंगे और अब लोग यह सवाल कर रहे है कि फिलहाल अफ़गानिस्तान में अमेरिका कि स्थिति क्या हा। आठ साल कि लडा़ई के बाद भी वो अभी वहां आतंकवाद को पूरी तरह ख़त्म नहीं कर पाया है, ऐसे में अमेरिका पर अफ़गानिस्तान युद्घ में बढ़त बानाने के लिए जबरदस्त दबाब है।



एक और जहाँ डेमोक्रेटिक पार्टी के एक वर्ग का कहना है कि वो राष्ट्रपति के किसी भी फैसले का समर्थन करेंगे वहीँ इसी पार्टी के बहुत से अन्य नेताओ ने खुलकर कहा है कि वो और सैनिक भेजने के फैसले का विरोध करेंगे। वहीँ दूसरी और रिपब्लिकन पार्टी के नेताओ का दबाब है कि ओबामा को बिना देर किये ही अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिको कि तैनाती में बढोत्तरी कर देनी चाहिए। राष्ट्रपचि चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी रहे जार्ज मक्कैन ने सवाल किया है कि वक़्त अब हमारे साथ नहीं है और हमें सैनिक बढ़ने कि प्रक्रिया को आलसी नहीं बनाना चाहिए। उनके इस सवाल के जबाब में रास्त्रपति ने कहाँ कि जॉन में तुम्हे आश्वस्त कर सकता हूँ कि यह प्रक्रिया आलसी नहीं होगी,शायद इस बात कि मुझसे ज्यादा चिंता किसी को इस वक़्त नहीं होगी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: