युवा खिलाड़ी भारत में खेलने को बेताब
Bhaskar News Thursday, October 08, 2009 02:23 [IST]  

simon katichचैंपियंस लीग एक शानदार कंसेप्ट है जो विश्व स्तर पर घरेलू प्रतिभा के प्रदर्शन का बेहतरीन प्लेटफार्म साबित हुआ है। न्यू साउथ वेल्स ब्लूज जैसी टीमों के लिए यह अवसर सचमुच बहुत अच्छा है। सिडनी एयरपोर्ट से भारत की उड़ान भरते समय सभी युवा खिलाड़ी भारत में खेलने को लेकर उत्तेजित दिख रहे थे।



ब्लूज काफी प्रतियोगी टीम है और हमारे पास कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं जो इन्हीं परिस्थतियों में पहले भी खेल चुके है। वैसे हमें ट्वेंटी-२क् का थोड़ा कम अनुभव है। हालांकि हमारी टीम बेहद संतुलित है ओर हम अंत तक डट कर खेलेंगे। शुरु में हम डायमंड ईगल्स और ससेक्स शार्क के साथ खेलेंगे। यह हमारे लिए अच्छा ही है कि शुरु में हमारा सामना किसी भारतीय टीम से नहीं हो रहा है। ससेक्स और ईग्ल्स दोनों ही मजबूत टीमें है ओर दोनों के साथ हमें संभल कर खेलना है।



व्यक्तिगत तौर पर भारत में खेलना हमेशा से रोमांचक रहा है और मैंने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ दोनों सीजन का जम कर लुत्फ उठाया है। मैंने न्यू साउथ वेल्स को कई सीजन तक प्रशिक्षित किया है। टूर्नामेंट की शुरुआत में यह स्पष्ट है कि भारतीय टीमें ओर वायाम्बा फायदे में रहेंगी क्योंकि वे इन परिस्थितियों से परिचित है और यहाँ अच्छी तरह समायोजित होगी।



हालांकि अन्य टीमों में कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी है जो यहाँ खेल चुके हैं और भारतीय परिस्थितियों का अभ्यस्त होने में उन्हें परेशानी नहीं होगी। फिलहाल ब्लूज टीम का हरेक सदस्य डायमंड ईगल्स के खिलाफ ओपनिंग मैच खेलने को बेताब है और बढ़िया खेलने को तैयार है।
(गेम प्लान)

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: