जोधपुर. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद का खामियाजा खिलाड़ियों का झेलना पड़ रहा है। गुरूवार से जोधपुर में प्रेसीडेंट कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने वाला था, लेकिन दो ग्रुप के होने से यहां चार में से दो टीमें यहां पहुंची। इस प्रतियोगिता में बाड़मेर, पाली, बीकानेर, श्रीगंगानगर और नागौर को खेलना था। बुधवार को बाड़मेर और पाली की टीमें तो जोधपुर पहुंच गई थी।
जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मानवेंद्रसिंह ने बताया कि हमने इस प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्हें उम्मीद है कि बीकनेर की टीम सुबह यहां पहुंच जाएगी। गौरतलब है कि दीक्षित और राठौड़ ग्रुप के बीच विवाद होने से प्रदेश की टीमें असमजंस में हैं।
अब कौन सा जिला कहां और किस ग्रुप को समर्थन दे रही है, यह अभी खुलकर सामने नही आ रहा है। जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने रेलवे के नए स्टेडियम और लाचू कॉलेज के मैदान को इस प्रतियोगिता के लिए आरक्षित करवा रखा है।