जोधपुर. सीमा सुरक्षा बल अंतर फ्रंटियर खेलों के दूसरे दिन भी मेजबान राजस्थान का विजयी अभियान जारी रहा। बुधवार को वॉलीबॉल में राजस्थान को सीधे सेटों में पराजित किया। वॉलीबॉल के एक अन्य मैच में कश्मीर ने साउथ बंगाल को हराया।
यहां अश्विनी स्टेडियम में चल रही इस प्रतियोगिता के बास्केटबॉल में गुजरात ने कश्मीर को 73-34 से, साउथ बंगाल ने पंजाब को 71-43 से, ए एंड एम ने जम्मू को 77-43 से, और राजस्थान ने एम एंड सी को 65-31 से हराया।
हैंडबॉल में साउथ बंगाल ने त्रिपुरा को 36-27 से, गुजरात ने ए एंड एम को 42-34 से हराया। कबड्डी में पंजाब और कश्मीर के बीच खेला गया कांटे को मैच 21-21 अंक से बराबर रहा। जबकि जम्मू ने साउथ बंगाल को 40-34 से हराया।