Jodhpur
निरीक्षक ने मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिकविभाग की व्यवस्थाएं देखी
भास्कर न्यूज Thursday, October 08, 2009 05:09 [IST]  

जोधपुर. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से नियुक्त निरीक्षक ने बुधवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग का निरीक्षण किया। अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज से आए फारेंसिक विभाग के प्रोफसर डॉ. कल्पेश शाह ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महात्मा गांधी व मथुरादास माथुर अस्पताल में संचालित विभाग का निरीक्षण किया।



इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज में चल रहे विभाग की गतिविधियां भी देखी। डॉ. शाह गुरुवार को भी कॉलेज में विभाग का जायजा लेंगे। विभागाध्यक्ष डॉ. पीसी व्यास ने उन्हें विभाग की जानकारियां उपलब्ध करवाई। गौरतलब है कि राज्य सरकार न फोरेंसिकविभाग में पहली बार दो सीटों पर एमडी पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए स्वीकृति जारी की थी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने एमसीआई से निरीक्षण करवाया। पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय एमसीआई करेगी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: