Jodhpur
बच्चों के जॉब कार्ड से नरेगा में फर्जीवाड़ा
भास्कर न्यूज Thursday, October 08, 2009 05:43 [IST]  

जोधपुर. नरेगा में शेरगढ़ के ऊटवालियां ग्राम पंचायत में बारह बच्चों के जॉब कार्ड बना कर फर्जी वाड़ा करना पाया गया है। वहीं बालेसर में एक मेट द्वारा अपने अव्यस्क बेटे के नाम फर्जी वाड़े से भुगतान उठाने व दो मेट द्वारा मस्टरोल में कांटछांट करने का मामला प्रकाश में आया है। जिला प्रशासन ने कुल 12 मेट ब्लैक लिस्टेड कर, दो के खिलाफ पुलिस में अपराध दर्ज कराए है।



जिला कलेक्टर नवीन महाजन को जन सुनवाई में शिकायत मिली कि जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी के तहत शेरगढ़ के ऊंटवालिया ग्राम पंचायत में चल रहे कार्यो पर मेट ने 12 बच्चों के जाब कार्ड बना कर, फर्जी हाजरी लगा भुगतान उठा लिया है। कलेक्टर के आदेश पर नरेगा के एडीपीसी आरसी गुप्ता ने जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई।



गुप्ता ने बताया कि रिकार्ड जब्त कर मैट पारस नाथ व ग्राम रोजगार सहायक बिरमाराम के खिलाफ पुलिस में अपराध दर्ज कराया गया है तथा मेट को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। बालेसर पंचायत समिति के नाथडाऊ ग्राम पंचायत में नरेगा के कार्य पर 34 लोगों के फर्जी नाम मस्टरोल में लिख कर फर्जी भुगतान उठाने का मामला पकड़ में आया है।



एडीपीसी गुप्ता ने बताया कि मेट मोहनराम ने जिन लोगों के फर्जी नाम लिख कर भुगतान उठाया, वे सभी लोग बेंगलौर में मजदूरी कर रहे हैं। मैट को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही पुलिस में भी अपराध दर्ज कराया गया है। बालेसर के ही बिराई, बस्तबा व कनोडिया पुरोहितानं ग्राम पंचायत में मस्टरोल में कांट छांट कर फर्जी वाड़ा करना पाए जाने पर आठ मेट को ब्लैक लिस्टेड किया गया है।



वहीं मेडा ग्राम पंचायत में मैट ने अपने अव्यस्क बेटे का नाम मस्टरोल में दर्ज कर फर्जी भुगतान उठाना पाया गया है। मेडा के मेट से फर्जी वाड़ा कर बेटे के नाम उठाई राशि वसूल करने की कार्यवाई की है यहां आरोपी ं मैट को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: