Jodhpur
एसपी ने दिए जांच के आदेश
भास्कर न्यूज Thursday, October 08, 2009 05:48 [IST]  

जोधपुर. झंवर थाना क्षेत्र में सोमवार रात विक्षिप्त महिला के साथ दुराचार के मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों का कहना था कि झंवर थानाधिकारी ने जानबूझ कर चौबीस घंटे तक कार्रवाई नहीं की। आरोपियों की पहचान होने के बावजूद उन्हें पकड़ने की कोशिश तक नहीं की गई।



ऐसे अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। ग्रामवासियों की शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शरत कविराज ने इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए। गौरतलब है कि जैसलमेर मार्ग पर स्थित मेघलासिया-पूनियों की प्याऊ सरहद पर लेगा गांव निवासी दो युवकों ने सोमवार रात 9 बजे के करीब क्षेत्र में घूमती विक्षिप्त महिला के साथ दुराचार किया था।



इस मामले में झंवर थाना पुलिस ने गैरजिम्मेदाराना तरीके से कार्य करते हुए रिपोर्ट लिखवाने वाले को ही धमकाया था। पूरे प्रकरण की जानकारी जब भास्कर ने एसपी को दी, तो उन्होंने तत्काल एएसपी प्रेमसिंह को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सिंह ने मंगलवार देर रात पीड़िता का उम्मेद अस्पताल में मेडिकल करवाया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: