Jodhpur
नहीं मिला एक्सटेंशन फिर होगी पूरी प्रक्रिया
भास्कर न्यूज Thursday, October 08, 2009 06:18 [IST]  

जोधपुर. डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में करीब छह माह पहले अनुबंध पर तदर्थ नियुक्ति पाने वाले सहायक आचार्य एवं वरिष्ठ प्रदर्शकों को राज्य सरकार की ओर से एक्सटेंशन नहीं मिलने पर इन पदों पर कार्यरत डॉक्र्टस का अनुबंध समाप्त होने से कई पद रिक्त हो गए हैं। इसके चलते कॉलेज के कई विभागों में काम प्रभावित होने लगा है।



उधर, कॉलेज प्रबंधन ने एक्सटेंशन को मंजूरी नहीं मिलने पर दुबारा से पूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के पूरा होने तक करीब एक माह का समय लग जाएगा। इस दौरान कई विभागों में चिकित्सकीय व शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। कॉलेज प्रबंधन ने छह माह पहले 42 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें चिकित्सकीय सेवा से जुड़े कई विभाग थे।



मेडिसिन, पैथोलोजी, डेंटल, गाइनी, नेत्र के साथ शिक्षण कार्य से जुड़े प्रमुख विभाग एनोटामी में सहायक आचार्य व वरिष्ठ प्रदर्शक पदों पर नियुक्तियां की गईं। ऐसी नियुक्तियों को राज्य सरकार एक्सटेंशन दे देती है, लेकिन एक्सटेंशन नहीं मिलने पर कॉलेज प्रबंधन को मजबूरी में बीते दिनों 22 डॉक्टर्स का कार्यकाल समाप्त करना पड़ा।



एक ही डॉक्टर के भरोसे



कार्यकाल समाप्त होने से डेंटल व यूरोलोजी जैसे विभाग तो पूरी तरह से एक ही विशेषज्ञ डॉक्टर्स के भरोसे रह गए हैं। कार्यकाल समाप्त होने विभागों मेंं मेडिसन के दो, गाइनी के तीन, एनोटॉ ी दो, पीएसम में एक, नेत्र में एक, पैथेालोजी में तीन, बायोकेमेस्ट्री में एक, वह फिजियोलोजी में भी एक पद सहित कई विभागों में सहायक आचार्य व वरिष्ठ पद्र्शक के पद रिक्त् हो गए हैं।



दुबारा प्रक्रिया शुरू



एक्सटेंशन नहीं मिलने से डॉक्टर्स का कार्यकाल समाप्त हो गया है। हमने दुबारा प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही दुबारा नियुक्तियां की जाएगी। - डॉ. डीपी पूनिया, प्राचार्य डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: