Jodhpur
मैचिंग ज्वैलरी की भरमार
भास्कर न्यूज Thursday, October 08, 2009 06:20 [IST]  

जोधपुर. त्योहार हो या फिर शादी, जब तक ड्रेस के साथ मैच करती ज्वैलरी न पहनी जाएं, सजने का मन नहीं करता, लेकिन सोने की ज्वैलरी तो ऐसे अवसर पर पहनी नहीं जा सकती। एक तो इतनी महंगी और उस पर मैच भी नहीं होती।



ऐसे में यदि कम दामों पर आकर्षक और मैचिंग ज्वैलरी मिल जाए तो सजने का मजा दोगुना हो जाता है। आजकल मार्केट में अमेरिकन डॉयमंड से बनी ज्वैलरी काफी पसंद की जा रही है। जो 14 से 18 कैरेट में हैं। इसके साथ मीना वर्क, कलर स्टोन वर्क, कुंदन के साथ ज्वैलरी में पसंद किया जा रहा है।



बजट में रेंज : अमेरिकन डॉयमंड के सेट 800 से 24000 तक मिल जाएंगे। वहीं नेकलेस 200 से 10,000, इयररिंग 900 से 12,000, रिंग 700 से 2700, रकड़ी 700 से 1200 और ब्रेसलेट 400 में आसानी से मिल जाएंगे। ब्रॉइडल ज्वैलरी 2400 से शुरू होती है जिसकी लास्ट रेंज 11000 तक है।



कुछ समय से विक्टोरिया ज्वैलरी भी काफी डिमांड में है। इसमें अमेरिकन डॉयमंड, बिट्स, मोति और सिल्वर का यूज किया गया है। इसकी कीमत 800 से शुरू होती है। कुंदन, पोलकी, मीना वर्क, ढेवा में अमेरिकन डॉयमंड का काम बहुत ही बारीकी से किया गया है। जहां एक ओर यह ज्वैलरी नए-नए डिजाइन में मिल जाती है। वहीं ट्रेडिशनल डिजाइन की रेंज भी अच्छी खासी है। यह कुन्दन, ब्हाइट गोल्ड में मिल जाता है। - राखी व्यास



अगर गोल्ड ज्वैलरी खरीद भी लें तब भी त्योहारों के मौके पर कुछ हैवी और आकर्षक ज्वैलरी जो ड्रेस से मैच करती हुई हो, वहीं अच्छी लगती है। यदि मैं सोने की ज्वैलरी लेती तो इतने में एक भी नहीं आती। - मीनाक्षी कुमावत



जोधपुर में अमेरिकन डायमंड ज्वैलरी को बहुत पसंद किया जा रहा है। क्योंकि अभी त्योहारों का सीजन है और उसके बाद शादियां भी शुरू होने वाली हैं। ऐसे में डिमांड के हिसाब से हमें भी नए डिजाइन लाने पड़ते हंै। इन सभी ज्वैलरी पर हम दो साल की गारंटी देते है, उसके बाद किसी भी खराबी पर 50 परसेंट पर एक्सचेंज कर देते हैं। - भारत, डिम्पल आर्ट गैलरी

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: