Chandigarh
एमपी ने बनाए 4 विकेट पर 214 रन
Bhaskar News Thursday, October 08, 2009 07:24 [IST]  

चंडीगढ़. पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच सेक्टर 16 स्टेडियम में जारी चार दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 4 विकेट पर 214 रन बना लिए। एमपी के कप्तान बुंदेला अभाग्यशाली रहे और 94 रन बना कर आउट हो गए। इसके अलावा अब्बास अली ने 68 रन की पारी खेली।

पंजाब के तेज गेंदबाज गगनदीप सिंह ने 3 विकेट झटके जबकि लव अभिलिष को 1 विकेट मिला। इससे पहले एमपी ने टॉस जीत कर पंजाब को बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया था। पंजाब की टीम 99.2 ओवर में 304 रन पर सिमट गई। मयंक सिदाना ने 76 रन की पारी खेली।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: