चंडीगढ़. गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्स सेक्टर- 42 में गुरुवार को एनएसएस कैंप के समापन पर समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या की बुराई पर नाटक पेश किया।
इन छात्राओं के गिद्दे को बेहद पसंद किया गया। वहीं देव समाज कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-45 में पिछले सात दिनों से चल रहा एनएसएस कैंप भी गुरुवार को संपन्न हो गया। इसका कार्यक्रम इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड सेक्टर-26 में हुआ। यहां सांस्कृतिक गतिविधियां भी हुईं।