चंडीगढ़. अगर आप फ्रेंच, स्पेनिश या जर्मन भाषा या आइलेट्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, प्रोटोकॉल ट्रेनिंग और एटिकेट्स को सीखना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। सेक्टर 35 स्थित इबॉनिक्स ने वीरवार को विद्यार्थियों के लिए विशेष दिवाली संयुक्त पाठ्यक्रम की पेशकश की है।
इसमें एक पाठ्यक्रम के साथ दूसरा करने पर छूट दी जाएगी। इबॉनिक्स की पाठ्यक्रम को ऑर्डिनेटर सिमरप्रीत कौर ने कहा वे संयुक्त इसकी पेशकश इसलिए कर रहे हैं ताकि विद्यार्थी अपनी पसंद के 2 या उससे ज्यादा कोर्स डिस्काउंटेड मूल्य पर चुन सकें। हम विद्यार्थियों को नवीनतम ऑडियो- विजुअल लर्निग एड जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं व बुनियादी ढांचे की पेशकश करते हैं।
हमारे पाठ्यक्रम प्रभावी संचार कौशल प्रदान करने के साथ साथ आत्मविश्वास, सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर भी जोर देते हैं।