Chandigarh
सोढ़ी और बिपुल किंग्ज इलेवन में शामिल
भास्कर न्यूज Friday, October 09, 2009 02:11 [IST]  

चंडीगढ़. आईसीएल छोड़ कर वापस लौटे रीतेंद्र सिंह सोढ़ी और पंजाब के रणजी खिलाड़ी बिपुल शर्मा को आईपीएल की टीम किंग्ज इलेवन पंजाब ने सीजन 3 के लिए अनुबंधित कर लिया है। आईसीएल में सोढ़ी अहमदाबाद राकेट जबकि बिपुल शर्मा चंडीगढ़ लांयस की तरफ से खेले थे।



दोनों ही खिलाड़ी ट्वेंटी-20 फॉर्मेट मे अपने आप को साबित कर चुके हैं। हाल ही में चंडीगढ में खेले गए जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोढ़ी ने एयर इंडिया की तरफ से खेलते हुए दो शतक भी जमाए थे। टीम में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए सोढ़ी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा और यह सौभाग्य है कि अपनी पंजाब इलेवन से ही वें आईपीएल में खेलेंगे।



सोढ़ी ने कहा कि आईपीएल एक बड़ा प्लेटफॉर्म है और अगर वहां अच्छा प्रदर्शन रहा तो टीम इंडिया में वापसी का रास्ता भी खुल सकता है। पंजाब रणजी टीम में जगह बनाने के बारे में इस ऑलराउंडर का कहना है कि वह अपनी स्टेट टीम में वापसी की राह देख रहे हैं। पंजाब की वजह से उनको पहचान मिली थी और वें रणजी टीम का हिस्सा बनना चाहेंगे। दूसरी तरफ चंडीगढ़ के बिपुल शर्मा भी अपने लिए इसे एक बड़ा मौका मानते हैं। ऑलराउंडर बिपुल का कहना है कि वेआईपीएल में खेलने को उत्सुक हैं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: