Jodhpur
जोधपुर के मुक्केबाजों की विजयी शुरूआत
भास्कर न्यूज Friday, October 09, 2009 03:40 [IST]  

जोधपुर. मेजबान जोधपुर के मुक्केबाजों ने मदनसिंह आर्य स्मृति राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विजयी शुरूआत की। जोधपुर के नरेंद्र ने बाड़मेर के गजेंद्र कुमार को, सुरेंद्र गूंद ने कोटा के पुष्पेंद्र को, विकास ने भरतपुर के सुखदेव को, केके चौधरी ने राजेंद्र विश्नोई को, अक्षय कुमार ने जालोर के भवानी सिंह को और दिलीप लोहिया ने कोटा के राजकुमार को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।



अन्य मुकाबलों में कोटा के हरिमोहन ने जोधपुर के संदीप कुमार को भरतपुर के जितेंद्रसिंह ने जालोर के मोहित को और सिरोही के राजेश गोदारा ने पाली के शिवदयाल को और जालोर के रूपसिंह ने उदयपुर के प्रभुनाथ को हराया। इससे पहले ओलिंपियन बॉक्सर एस. सुरेशसिंह ने मशाल प्रज्जवलित कर इस प्रतियोगिता का आगाज किया।



आईजी भूपेंद्र कुमार दक ने अध्यक्षता की। महापौर डा. ओमकुमारी गहलोत ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सुरेश को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री रामसिंह आर्य ने कहा कि मदनसिंह आर्य ने मुक्केबाजी और देश हित में उल्लेखनीय कार्य किए।



समारोह में माली संस्थान अध्यक्ष सुनील परिहार, राजस्थान मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष दलपतसिंह आर्य, सचिव एनके निर्वाण, जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष पृथ्वीसिंह भाटी, सचिव पूनमसिंह शेखावत व अन्य लोग मौजूद थे। आर्य समाज फोर्ट के प्रधान महेश आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: