Jodhpur
बार काउंसिल के चुनाव आज
भास्कर न्यूज Friday, October 09, 2009 03:47 [IST]  

जोधपुर. राज्य की ग्यारहवीं बार काउंसिल के चुनाव शुक्रवार को होंगे। काउंसिल के 25 सदस्यों को चुनने के लिए सुबह नौ से सायं साढ़े पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए जयपुर व जोधपुर में अधिवक्ताओं के पंजीयन वर्ष (इयर ऑफ एनरोलमेंट) के आधार पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं।



जोधपुर में तीन व जयपुर में आठ मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। बार काउंसिल के सचिव आरपी मलिक ने बताया कि मतदान के लिए सभी मतदाताओं को परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। चुनाव में वरीयता क्रम से मतदान करने का प्रावधान रखा गया है। काउंसिल चुनाव में कुल 45 हजार 333 वकील मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 110 वकील चुनाव मैदान में हैं। इसके लिए राज्य भर के 33 जिलों में कुल 186 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।



जोधपुर में साढ़े चार हजार मतदाता वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के लिए हाईकोर्ट परिसर में पंजीयन वर्ष के आधार पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वर्ष 1995 तक पंजीकृत वकील बूथ संख्या एक पर वोट डाल सकेंगे। वर्ष 1996 से 2004 तक पंजीकृत वकील मतदाता बूथ संख्या दो पर तथा वर्ष 2005 से अब तक पंजीकृत वकील बूथ संख्या 3 पर मतदान मतदान करेंगे। इसी प्रकार जयपुर के बनी पार्क में 3 व हाईकोर्ट परिसर में 5 बूथ स्थापित किए गए हैं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: