नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी देखने आए विदेशी प्रतिनिधियों से ट्रैफिक जाम की आशंका का लाभ गुरुवार को दिल्ली मेट्रो को खूब मिला। अन्य दिनों की तुलना में गुरुवार को 10 फीसदी अधिक यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया।
गुरुवार को सात लाख 58 हजार लोगों ने इससे सफर किया। इससे 95.28 लाख रुपए का राजस्व मिला जो आम दिनों के मुकाबले लगभग पांच लाख रुपए ज्यादा है। मेट्रो अधिकारियों ने भी इस भीड़ को मीडिया की उस खबर का नतीजा माना जिसमें लोगों को सड़क मार्ग से किनारे रहने की नसीहत दी गई थी।