New Delhi
वक्त कम, काम ज्यादा
Bhaskar News Friday, October 09, 2009 06:44 [IST]  

नई दिल्ली. जनरल असेंबली में हिस्सा लेने आए 71 देशों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों की स्थिति देखकर कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के सदस्य एफ्रेम पेन का पेन (दर्द) उभर आया।



खेल गांव के दौरे के बाद पेन्न ने कहा है कि अभी बहुत काम होना बाकी है। तैयारियों के सिलसिले में बहुत थोड़ा काम हुआ है। पेन ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष हैं। यह दौरा कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष माइक फेनेल द्वारा इस किस्म के महाआयोजन की क्षमता पर शंका जाहिर करने के बाद हो रहा है। फेनेल खुद भी इस दौरे का हिस्सा हैं।



पेन ने पत्रकारों के साथ हुई थोड़ी सी बातचीत में कहा कि कार्यकारी बोर्ड व जनरल असेंबली के सत्र के एजेंडे में सुरक्षा एक मुख्य मामला है। दुनिया के इस हिस्से में जो भी कुछ हो रहा है, उसकी वजह से हर किसी को सुरक्षा की चिंताएं हैं। मुंबई के आतंकी हमले व लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हमले सभी सदस्य देशों की बेचैनी की मुख्य वजह हैं। पेन्न ने कहा कि भारत भी उसी किस्म की चुनौतियां झेल रहा है, जो पहले खेल मेजबानी कर चुके देश झेल चुके हैं।



प्रतिनिधियों ने खेल गांव व अन्य आठ खेल स्थलों का मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। दौरे के लिए चार लो-फ्लोर बसों व कारों का इंतजाम था। यह काफिला दिनभर जिन-जिन रास्तों से गुजरा, वहां रूट लगाकर अन्य वाहनों की काफिले के गुजरने तक आवाजाही रोक दी गई।



प्रतिनिधिमंडल के साथ केवल फोटोग्राफरों को ही जाने दिया गया, पत्रकारों को करीब ५क्क् मीटर दूर रखा गया। कोई पत्रकार प्रतिनिधियों के पास न पहुंच सके, इसके लिए पुलिस सुरक्षा का सख्त घेरा बनाया गया था। लेकिन इसके बावजूद एक सदस्य ने दौरे के संबंध में मौके पर ही अपनी टिप्पणी, हालांकि इसके बाद आयोजन समिति के अधिकारी खासे चौकन्ने हो गए।



यह दौरा सुबह 8 बजे के करीब शुरू हुआ और लगभग साढ़े 8 बजे प्रतिनिधमंडल यमुना किनारे बन रहे खेलगांव पहुंच गया। खेलगांव के दौरे के अलावा प्रतिनिधिमंडल ने इंदिरा गांधी नेहरू स्टेडियम, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, त्यागराज स्टेडियम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, तालकटोरा स्टेडियम, मेजर ध्यान चंद स्टेडियम और राष्ट्रमंडल खेलों की संयोजन समिति के मुख्यालय (जंतर-मंतर के निकट) का भी दौरा किया। शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल तीन दलों में विभाजित होकर खेलस्थलों का दौरा करेगा। अब इस दौरे में समूचे प्रतिनिधिमंडल की क्या प्रतिक्रिया रहेगी, यह तो 12 अक्टूबर को ही मालूम होगा।



अतिरिक्त कोष को मंजूरी



केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों क े लिए बुनियादी ढांचा तेजी से तैयार करने की खातिर अतिरिक्त कोष को मंजूरी दे दी। यह पैसा खासक र नेहरू स्टेडियम के लिए हैं जहां एथलेटिक्स, लान बॉल और भारोत्तोलन स्पर्धाओं के अलावा उद्घाटन और समापन समारोह होना है। इसके साथ ही जामिया मीलिया इस्लामिया पर भी इसमें से खर्च किया जाएगा। वहां रग्बी और टेबल टेनिस स्पर्धाएं होनी हैं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: