दांत पर डायमंड लगवाना न सिर्फ आसान है बल्कि उपयोग में सुविधानजक भी है। विभिन्न आकार-प्रकार और रंगों में मिलने वाले डायमंड में से आप दिल के आकार वाला, वर्गाकार या सितारे जैसा डायमंड चुन सकते हैं। यदि हाल में आपके एक-दो दांत टूट गए हों या फिर पुराना दांत बदलने की योजना बना रहे हों तो आप भी हीरा जड़ित दांत लगवाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। खर्चीला शौक नहीं : दांत में हीरा लगवाना बहुत अधिक महंगा नहीं है। महज 1,500 से 2,000 रुपए खर्च कर इन्हें लगाया जा सकता है। डेंटल केयर एंड इंप्लांट क्लीनिक के डेंटल व लेजर-कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. जय मेहता कहते हैं कि दांत में हीरा लगवाना कॅस्मेटिक डेंटिस्ट्री की नवीनतम तकनीक है। इसकी खास बात यह है कि हीरे को दांत को नुकसान पहुंचाए बगैर बिना दर्द या तकलीफ के निकाला जा सकता है। दंत विशेषज्ञ और गुजरात स्टेट डेंटल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. विरल आई पटेल भी कहते हैं कि दांत में हीरा लगाने के लिए ड्रिलिंग या डेंटल सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। पूरी प्रक्रिया में दस मिनट का समय लगता है। दांत पर हीरा लगवाने वाली रितु पटेल ने कहा, ‘डेंटल डायमंड ज्वेलरी के समान हैं। मैं जब चाहे इसे हटवा सकती हूं।’ हीरे सी मुस्कान दांत में लगाने के लिए डायमंड 12 रंगों में उपलब्ध है। सफेद हीरा, पैशन रुबी, रिच ब्लू जिरकोन, रोज शैंपेन, अक्वा मरीन या इलेक्ट्रिक मैजेंटा डायमंड मौजूद हैं। ये डायमंड तीन साइज में उपलब्ध हैं। इन्हें दांत के आकार के हिसाब से चुना जा सकता है।
अब नई ड्रेस या हेयर स्टाइल लेटेस्ट फैशन नहीं बल्कि मुस्कुराकर दांतों से हीरे की चमक बिखेरने का है। इसी चलन की वजह से शहर के डेंटिस्ट अपने मरीजों के दांतों पर हीरे लगाकर उनकी मुस्कान को और आकर्षक बनाने में लगे हुए हैं।