लुधियाना. ग्रीनलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर बाईपास में आयोजित सीबीएसई नार्थ जोन-2 चैस चैंपियनशिप 2009—10 वीरवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान जिला लुधियाना के डीआईजी शरद सत्य चौहान मुख्य रूप से उपस्थित हुए। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में एक हजार के करीब छात्रों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को चीफ गेस्ट शरद सत्य चौहान और ग्रीनलैंड स्कूल श्रृंख्ला के डायरेक्टर राजेश रूद्रा की ओर से विजेता ट्राफी दी गई।
फाइनल मुकाबलों में अंडर—14 लड़कियों में पहला स्थान ग्रीनलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना, दूसरा मॉडल स्कूल रोहतक और तीसरा स्थान गुरुनानक पब्लिक स्कूल लुधियाना ने प्राप्त किया। अंडर—19 लड़कियों में पहला स्थान ग्रीनलैंड स्कूल लुधियाना, दूसरा स्थान सेठ हुकम चंद स्कूल जालंधर, तीसरा स्थान डीपीएस फरीदाबाद ने प्राप्त किया।
अंडर—14 लड़कों में पहला स्थान एमजीएम स्कूल जालंधर, दूसरा स्थान भावन एस एस स्कूल अमृतसर और तीसरा स्थान गुरु तेग बहादुर स्कूल धूरी ने प्राप्त किया। अंडर—19 लड़कों में पहला स्थान डीपीएस फरीदाबाद, दूसरा स्थान स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर और तीसरा स्थान भिवानी पब्लिक स्कूल भिवानी ने प्राप्त किया।