Ratlam
छात्रसंघ गठन प्रक्रिया शुरू, 45 कक्षा प्रतिनिधि चुने गए
भास्कर न्यूज Friday, October 09, 2009 08:11 [IST]  

रतलाम. शहर के तीनों सरकारी कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव (मनोनयन) की दो दिनी प्रक्रिया बुधवार सुबह 9 बजे शुरू हुई। मनोनयन चुनाव होने से विद्यार्थियों में उत्साह नहीं दिखा। तीनों सरकारी कॉलेजों में 8७ में से 45 कक्षाओं में प्रतिनिधियों का अंकों के आधार पर चयन किया गया।



43 कक्षाओं में किसी ने आवेदन नहीं किया



तीन सरकारी कॉलेजों में 88 कक्षाएं हैं लेकिन 43 कक्षाओं में आवेदन नहीं आने से कक्षा प्रतिनिधि नहीं चुने गए। कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में 41 कक्षाएं हैं। यहां 13 कक्षाओं में उम्मीदवारों ने 16 आवेदन प्रस्तुत किए थे। छात्रसंघ मनोनयन प्रभारी डॉ. एफ.जेड. जमाली ने बताया तीन आवेदन-पत्र निरस्त किए गए।



13 में मेरिट आधार पर कक्षा प्रतिनिधि मनोनीत किए गए। अनुसूचित जाति व महिला प्रतिनिधि नहीं होने पर दो कक्षाओं में प्राचार्य टी.आर. अंब ने मनोनयन किया। कन्या महाविद्यालय में 32 में से 15 कक्षाओं में 32 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से 15 का चयन मेरिट आधार पर किया गया और अनुसूचित जनजाति के लिए एक मनोनयन प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी दत्ता ने किया।



छात्रसंघ मनोनयन प्रभारी डॉ. आर.के. कटारे ने बताया कक्षा प्रतिनिधियों में से 9 को छात्रसंघ पदाधिकारियों का मनोनयन मेरिट आधार पर ही किया जाएगा। वाणिज्य महाविद्यालय के छात्रसंघ मनोनयन प्रभारी आर.के. माथुर ने बताया 1३ कक्षाओं में मेरिट आधार पर कक्षा प्रतिनिधियों का मनोनयन किया गया। अनुसूचित जनजाति व महिला प्रतिनिधि का मनोनयन प्राचार्य ने किया। यहां कक्षा प्रतिनिधियों के लिए 27 उम्मीदवारों ने आवेदन प्रस्तुत किए थे।



पदाधिकारियों का चयन आज, शाम को शपथ विधि



छात्रसंघ पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर सुबह 9 बजे शुरू होगी। सुबह 11 से 1 बजे तक नामांकन-पत्रों की जांच होगी। अपराह्न् 4 से शाम 5 बजे तक नामवापसी का समय रखा गया है। शाम 5 से 6 बजे पदाधिकारियों का मनोनयन मेरिट आधार पर कर अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।



शाम 6 से 6.30 बजे तक पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जावरा के शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय में चुनाव के दौरान छात्रा की हत्या की अफवाह फैल गई। इससे कुछ देर गहमागहमी का माहौल रहा। इसके चलते पुलिस ने कॉलेज की तलाशी भी ली।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: