Ratlam
छात्र-छात्राओं की सीआर बनने में कोई रुचि नहीं
भास्कर न्यूज Friday, October 09, 2009 08:13 [IST]  

रतलाम. छात्र संघ चुनावों में छात्रों का रुझान कम होता जा रहा है। रतलाम, मंदसौर व नीमच जिले के कई कॉलेजों में कक्षा प्रतिनिधि (सीआर) बनने के लिए छात्रों ने रुचि ही नहीं ली।



छात्रसंघ का गठन खटाई में न पड़े इसके लिए कॉलेजों में अध्यादेश के तहत अतिरिक्त कक्षा प्रतिनिधि मनोनीत किए गए हैं क्योंकि प्रत्येक कॉलेज में छात्रसंघ के लिए कम से कम 12 कक्षा प्रतिनिधियों का होना जरूरी है। सैलाना में आठ व आलोट के कॉलेज में 6 कक्षाएं ही हैं। यहां 12 प्रतिनिधि होना चाहिए इसलिए कई कक्षाओं में दो-दो प्रतिनिधि मनोनीत करना पड़े हैं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: