कटक. रावेनशॉ विश्वविद्यालय उड़ीसा ने संस्कृति के क्षेत्र में काम करते हुए एक अलग पहचान बनाई है। यह इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन का एक क्षेत्रीय स्तर पर केंद्र बनकर उभरी है। भारत सरकार के अधीन विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आईसीसीआर के इस क्षेत्रीय केंद्र का विवि में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उड़ीसा में उद्घाटन किया।
आईसीसीआर की स्थापना स्वतंत्र भारत में हुई और मौलाना अबुल कलाम आजाद इसके अध्यक्ष थे। यह शिक्षा का एक संगठन है जिसमें पालक और सांस्कृतिक व भारत तथा अन्य देशों के लोगों के बीच आपसी समझ को मजबूती देने के लिए 1950 में परिकल्पित किया गया था।