चंडीगढ़. पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11 में शुक्रवार को आरटीआई के विषय पर इंटर कॉलेज डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को आरटीआई एक्ट के फायदों और नुकसान के बारे में बताना था।
एसडी कॉलेज सेक्टर 32 की टीम को पहला पुरस्कार, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर 42 की टीम को दूसरा और पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11 की टीम को तीसरा पुरस्कार मिला। उधर, राजा राम मोहन रॉय इंस्टीटच्यूट सेक्टर 27 में शुक्रवार को टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने ग्रुप, सोलो डांस और सॉन्ग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।