Lifestyle
विंडो शॉपिंग
Bhaskar News Saturday, October 10, 2009 01:50 [IST]  

Pearl Jewelryविंडो शॉपिंग में वीक एंड पर हम सजेस्ट करेंगी आपको सिटी के हॉट शॉपिंग स्पॉट, ब्रांड्स, क्वालिटी, रेट्स और ट्रेंड्स। इन एसेसरीज को आप अपनी किसी भी ड्रेस से मैच करके पहन सकती हैं। इन्हें पहनकर आप भी दिख सकती हैं अलग हट के..


मोती का हार


मोतियों का यह हार गले की सुंदरता में चार-चांद लगा सकता है। यह आर्टिफिशयल ज्वेलरी है जिसमें ओरिजनल मोती के साथ डायमंड का वर्क किया गया है। टॉप, कुर्ता व ट्रेडिशनल वीयर सबके साथ खूबसूरत लगेगा।


रेंज 2200 रुपए

 pendant पेंडेंट


चॉकलेट पर्ल और डायमंड के कॉम्बिनेशन का यह पेंडेंट देखते ही बनता है, जिसमें पर्ल की क्वालिटी एवं मैकिंग सुंदर तरह से की गई है। इसका डिफरेंट लुक सभी को आकर्षित करता है। इसे किसी भी तरह की ड्रेस के साथ पहना जा सकता है।


रेंज 75,000 रुपए


 

Braceletफोल्डिंग ब्रेसलेट


आजकल चौड़े ब्रेसलेट को ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इस ब्रेसलेट में पन्ना, मानक और हीरे का कॉम्बिनेशन है। रेड ड्रेस के साथ मानक और ग्रीन ड्रेस के साथ पन्ने का मैचिंग काफी आकर्षक लुक देता है।


रेंज 1 लाख 75 हजार रुपए



 

Vase

फ्लावर पॉट

यह फ्लावर पॉट पोली रेजिन का बना है, जिसे मेटल फिनिश का लुक दिया गया है। रात में इसकी खूबसूरती दोगुनी हो जाती है क्योंकि अधेरे में यह चमकता है। यह आपके शो केस में घर की खूबसूरती को बढ़ाएगा।
 

रेंज 1300 रुपए


 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: