Chandigarh
अभिमन्यु ने दिलाई वाईपीएस को जीत
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 01:55 [IST]  

मोहाली. ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर—14 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन मेजबान यादविंद्रा पब्लिक स्कूल मोहाली ने अभिमन्यु सिंधा के बेहतरीन 124 रन की मदद से डेली कॉलेज इंदौर को 135 रन से पराजित कर अपना विजयी अभियान शुरू किया।



वाईपीएस मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 3 विकेट पर 261 रन बनाए। कप्तान अभिमन्यु ने 74 गेंद में 124 रन की शानदार पारी खेली। अभिमन्यु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जवाब में इंदौर की टीम 25 ओवर में 8 विकेट पर 126 रन ही बना पाई। एक अन्य मैच में बिरला स्कूल पिलानी ने राजकुमार कॉलेज राजकोट को 3 विकेट से पराजित कर दिया।



बिरला स्कूल के अजरुन चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 6 रन देकर 6 विकेट लिए। अजरुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। राजकोट की टीम के 115 रन के लक्ष्य को बिरला स्कूल ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एक अन्य मैच में एमएनएसएस सोनीपत ने मॉर्डन स्कूल दिल्ली को 9 विकेट से पराजित कर दिया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: