डॉक्टर-सफेद, हल्का हरा वकील— सफेद, हल्का नीला एजेंट— हल्का हरा और नीला अकाउंटेंट— सफेद और हल्का पीला बैंक और शेयर—सफेद या नीला कंप्यूटर— कोई भी हल्का रंग वास्तु विद, भवन निर्माता—हरा या सफेद व्यापारिक संस्थान—हरा या पीला दुकानों के लिए गिफ्ट गैलरी—गुलाबी, सफेद या पीला रंग।
सकारात्मक ऊर्जा हम हर प्रकार से देखते हैं, वो सब जगह उत्पन्न होती है। हालांकि, कई बार हम जाने-अनजाने या तो पहचान नहीं पाते या अनदेखा कर देते हैं। इन्हीं कारणों से हमारी जिंदगी प्रभावित होती है। इन प्रभावों को कम किया जा सकता है। हम दीपावली के आते ही फालतू सामान को बाहर निकाल देते हैं और घर की सफाई में लग जाते हैं। खासकर घर, ऑफिस, दुकान में कलर करवाते समय। इन्हीं कलर्स के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं कि इनसे सकारात्मक ऊर्जा कैसे उत्पन्न हो।
— जब भी आप घर में कलर करवाएं तो हल्का पिंक या लाइट कलर करवाएं। घर के बाहर ललाई लिए या स्काई ब्लू कलर करवाएं।
—कार्यालय और आपके प्रोफेशन के अनुसार दीवारों के लिए शुभ कलर ये रहेंगे—
ज्वैलरी, किराना, मेडिकल—गुलाबी, सफेद, आसमानी रंग करवाएं।
गारमेंट—हरा, हल्का पीला या आसमानी कलर।
ब्यूटी पार्लर, इलैक्ट्रॉनिक्स — सफेद, हल्का हरा या गुलाबी रंग करवाने से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
—कृष्ण सिंह दहिया, एस्ट्रोलॉजर