अलवर । अलवर जीएसएस पर बिजली उपकरणों के रखरखाव का कार्य किए जाने के कारण पूरे शहर में शनिवार को दो घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। साथ ही एमआईए में चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी। जयपुर डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता सुभाष मोदी ने बताया कि दीपावली पर बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए काली मोरी स्थित जीएसएस पर जयपुर से आए बिजली विशेषज्ञों का दल रखरखाव का कार्य करेगा। इसलिए शहर एवं मत्स्यनगर औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
शनिवार को पूरे शहर में सुबह १क् से १२ बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। इसी तरह एमआईए में १३२ केवी जीएसएस पर कार्य किए जाने के कारण सुबह १क् बजे से दोपहर २ बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। इस दौरान कैमिकल जोन फीडर, मार्बल जोन फीडर, आईटीजोन फीडर व मिनरल जोन फीडर में बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। इसके अलावा इटाराणा, बाम्बोली, हल्दीना, साहड़ौली व दादर फीडरों पर बिजली आपूूर्ति बंद रहेगी।
यहां भी रहेगी बिजली बंद : धूलीदूब फीडर पर शनिवार को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे राठ नगर, राठ कालोनी, बल्लाबोड़ा व धौलीदूब क्षेत्रों में इस दौरान बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा फीडर नं. दो पर सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान मालवीय नगर, शांतिकुंज व रूपबास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
कार्तिक में बदला-बदला मौसम का मिजाज (अलवर): इस बार कार्तिक में मौसम के बदले हुए मिजाज है। शुक्रवार को धूप के तीखे तेवर रहने से अलवर में तापमान ४क् डिग्री तक पहुंच गया ।
अलवर में दिन में तेज गर्मी का असर बना रहने से मौसम, अक्टूबर में भी मई और जून की जैसी गर्मी का आभास करा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान ४क् डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान २५ डिग्री सेल्सियस रहा।