अलवर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से शुक्रवार सुबह बलजी राठौड़ की गली स्थित दिगंबर जैन अग्रवाल पंचायती मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जैन मुनि सम्यकत्व भूषण महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
भूषण महाराज का गुरुवार को देवलोक गमन हो गया था। मंदिर के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि निशक्तजन आयुक्त खिल्लीमल जैन, अन्नत कुमार जैन, बच्चूसिंह जैन, रतनलाल जैन, बड़तला समाज के अध्यक्ष धर्म चंद जैन, मुनि संघ के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन व प्रकाश चंद जैन ने भूषण महाराज के जीवन एवं आदर्शो पर विचार व्यक्त किए। श्रद्धांजलिसभा में उपस्थित दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों व लोगों ने उनके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए जैन मुनि को श्रद्धांजलि अर्पित की।