जोधपुर. न्यू आरके पब्लिक स्कूल सिवांची में शुक्रवार को छुट्टियों के पूर्व सभी बच्चों ने दीपावली पर्व हर्षोउल्लास से मनाया। विद्यालय में दीये पर रंग बिरंगी कला कृतियां करने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लेकर कार्ड बनाने व दीये सजाकर अपने मन की पुनीत व सकारात्मक भावनाओं का इजहार किया।
बच्चों की रंग बिरंगी कला कृतियां में दीपावली की शुभकामनाओं को सजाया। बच्चों व अध्यापिकाओं ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए विश्व में शांति व मंगल की कामना की। इस प्रतियोगिता का निरीक्षण श्रीमती कुंती जोशी व श्रीमती अस्मिता सिद्धार्थ ने किया।