Jodhpur
फर्जी साहब बनकर 50 हजार उड़ाए
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 03:09 [IST]  

जोधपुर. सरदारपुरा थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार दो युवकों ने बिलाड़ा निवासी एक व्यक्ति को झांसा देकर 50 हजार रुपए उड़ा लिए। पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों के स्केच जारी किए हैं। पुलिस ने बताया कि बोरूंदा निवासी शिवलाल जाट के पुत्र रामप्रकाश ने रिपोर्ट देकर बताया कि शुक्रवार को उसने सोजती गेट क्षेत्र में मिनर्वा सेंटर के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 2.20 लाख रुपए निकलवाए।



यह रकम एक थैली में डालकर वह पैदल ही जालोरी गेट की ओर रवाना हो गया। अभी वह एमजीएच के सामने पहुंचा ही था कि सामने एक व्यक्ति सफेद शर्ट पहने आया व कहा कि साहब बुला रहे हैं। वह उसे एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर सवार युवक के पास ले गया।



उस कथित साहब ने रामप्रकाश से थैली दिखाने के लिए कहा। थैली के अंदर देखने के बाद उसने यह उसे वापस थमा दी। यहां से निकलकर शिवलाल ने कुछ ही दूर आगे अपनी थैली देखी तो उसमें पांच सौ रुपए के नोटों की गड्डी गायब मिली। इस पर वह सरदारपुरा थाने पहुंचा। पीड़ित के बताए हुलिए के अनुसार पुलिस ने तत्काल आरोपियों के स्केच बनवाकर जारी किए। आरोपियों की लंबाई करीब साढ़े पांच व छह फीट है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: