Jodhpur
आग से बालक की मौत
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 03:13 [IST]  

जोधपुर. बनाड़ रोड स्थित ज्यूस—चाय की दुकान पर शुक्रवार शाम सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लगने से एक बालक की मौत हो गई। बनाड़ चौकी प्रभारी गंगाविशन ने बताया कि बनाड़ रोड पर रमजानजी का हत्था के निकट सत्यनारायण पुत्र मिश्रीलाल की दुकान कृष्णा डेयरी एण्ड ज्यूस सेंटर है।



आज शाम करीब छह बजे दुकान के बाहर चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर में गैस रिसाव शुरू हो गया। आग बुझाने के प्रयास में टंकी लुढ़क गई। इससे गैस दुकान के भीतर फैल गई। वहां मौजूद भंवर (14) आग से बुरी तरह झुलस गया। क्षेत्रवासी उसे निकट ही स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उसे अंदर ही नहीं लिया।



7 बजे के करीब लोगों ने आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के ईएमटी विष्णुप्रताप व श्याम ने झुलसे बालक का प्राथमिक उपचार शुरू कर उसे एमजीएच पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



आग की सूचना मिलने पर सायं 6.35 बजे नागौरी गेट दमकल केन्द्र से प्रभारी भगवतीलाल, दलपतराज व हनुमानाराम मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग से दुकान में रखे डीप फ्रीजर, काउंटर तथा कुर्सियां जल गई। दमकलकर्मियों के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: