भीलवाड़ा कोतवाली पुलिस ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार दादाबाड़ी के राजमल खटीक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर 13 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार बन का खेड़ा के मांगू रैगर को वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने का झांसा देकर राजमल कलेक्ट्री लाया। जहां उसने धोखे से मांगू की 11 बीघा से अधिक जमीन की अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली। इसकी जानकारी मांगू को हुई तो उसने 27 सितंबर को राजमल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच करते हुए गुरुवार को राजमल को गिरफ्तार किया तथा शुक्रवार को उसे एसीजेएम कोर्ट में पेश किया।न्यायाधीश ने आरोपी को 13 अक्टूबर तक पुलिस अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए।