Bhilwara
कम पानी में अधिक पैदावार वाली फसल की बुवाई करें
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 03:22 [IST]  

mभीलवाड़ा कलेक्टर मंजू राजपाल ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे जिले में अकाल के हालात को दृष्टिगत रखते हुए रबी की खेती में कम पानी से अधिक पैदावार देने वाली फसलों की बुवाई के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें और इसके लिए किसानों को आवश्यक सलाह दे। कलेक्टर शुक्रवार को हरणी महादेव में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आयोजित कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की कलस्टर बैठक एवं बीज उत्पादन कार्यशाला को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रही थी।



कलेक्टर ने कहा कि विशिष्ट आजीविका मिशन के तहत चयनित 100 गांवों में भी उन्नयन कार्यो पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खेती में नवीनतम तकनीक का प्रयोग करने तथा बरसात के पानी को खेत में ही रोकने के प्रबंध करने के लिए किसानों के मानस में परिवर्तन की जरूरत है।



उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे विशिष्ट आजीविका मिशन एवं नरेगा के माध्यम से किसानों से लगातार जुड़ाव बनाए रखे। जिला परिषद के सीईओ मोहनलाल शर्मा ने कामर्शियल क्रोप मार्केटिंग के लिए विशेष प्रयास करने, कूप पुर्नभरण योजना के स्ट्रक्चर निर्माण, जल संग्रहण के लिए टांका निर्माण जैसे कार्यो पर विशेष जोर देने की बात कही। कृषि विभाग के उपनिदेशक अशोक शर्मा ने रबी की फ्री सीजन तैयारी, कृषि अनुदान वितरण, मिनीकिट वितरण आदि साथ रबी 2009 के बारे में भी प्रकाश डाला। कार्यशाला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले में संचालित की जाने वाली गतिविधियों का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया गया। कार्यशाला में जिले के कृषि अधिकारी उपस्थित थे।





ग्रामीण बैंक कर्मियों का अधिवेशन भरतपुर में



भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध राजस्थान ग्रामीण बैंक आफिसर्स आर्गेनाइजेशन एवं ग्रामीण बैंक एम्पलाइज यूनियन का प्रदेश अधिवेशन 11 अक्टूबर को भरतपुर में होगा। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: