चूरू. राजस्थान ब्राण महासभा का जिला अधिवेशन 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट के सामने स्थित परशुराम नगर में होगा। महासभा के जिलाध्यक्ष चंदनमल सारस्वत ने बताया कि वीरव्रती संत प्रबल के सानिध्य में होने वाले अधिवेशन में शिक्षा व खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। महामंत्री उमाशंकर शर्मा ने बताया कि जिला अधिवेशन व सम्मान समारोह की अध्यक्षता राजस्थान ब्राrाण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित भंवर लाल शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि रतनगढ़ विधायक राजकुमार रिणवा, नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा, जिला प्रमुख भंवरलाल पुजारी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनेष महर्षि, गौड़ विप्र सभा के प्रदेशाध्यक्ष विजयकुमार हरितवाल, राजस्थान ब्राrाण महासभा की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शारदा शर्मा, राजस्थान ब्राrाण महासभा के महामंत्री कैलाशचंद्र शर्मा व महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष पारासर होंगे।