Shekhawati/ Sikar
साहब सांची तो बोलण द्यो..
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 04:18 [IST]  

sसीकर. सुविधाओं से महरूम नरेगा श्रमिकों को निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों के सामने बोलने तक नहीं दिया जाता। ऐसा ही मामला शुक्रवार को संभागीय आयुक्त के निरीक्षण के दौरान सामने आया। संभागीय आयुक्त किरण सोनी गुप्ता ने गोकुलपुरा गांव के जगमाल्या जोहड़ा में चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने श्रमिकों से दवा मिलने के बारे में पूछा, तो वहां काम कर रहा श्रमिक मनोहर बोला, मैडम अठे तो कसी दवा कोनी मिल.. मैं तो काल ही सीकर स बुखार की दवा ल्यायो हूं। इस पर अधिकारियों ने मनोहर को रोकने की कोशिश की। जिस पर मनोहर ने कहा, अरे साहब सांची तो बोलण द्यो..। गुप्ता ने दूसरे श्रमिकों से भी भुगतान आदि के बारे में पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बोल सके। गुप्ता ने शमशान भूमि में पौधारोपण किया। कलेक्टर जीएल गुप्ता, बीडीओ राजेंद्रकुमार, कनिष्ट अभियंता भोलाराम व ग्राम सेवक बीरबल आदी मौजूद थे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: