Shekhawati/ Sikar
750 घरों में हुआ सर्वे तीन और रैफर
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 04:21 [IST]  

कांवट. कस्बे की बापू बस्ती में एक ही परिवार के 15 सदस्यों के मिलावटी तेल से बीमार होने के मामले में जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर जीएल राजौरा पहुंचे। परिवार के तीन और सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएमएचओ डा. आरके मीणा ने बताया कि तेरह वर्षीया चेतना, दस वर्षीय पवन व बारह वर्षीय किशन के पैर में सूजन होने पर सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के मुखिया सेडूराम को अन्य बीमार है, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया है।



गुरुवार को भर्ती कराए गए तीनों की हालत में सुधार है। श्रीश्याम फ्लोर मिल के संचालक कानाराम सैनी से भी तेल के वितरण को लेकर जानकारी ली गई है। उसने बताया कि सप्लाई नहीं करता है, लोग खरीद कर ले जाते हैं। इसके अलावा इलाके के निजी प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टर्स को बुलाकर हिदायत दी गई है कि पैरों में सूजन या मिलावटी तेल से बीमार होने के कोई लक्षण मिले तो तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी या सीधे मुख्यालय को सूचना दें। बापू बस्ती के आसपास शुक्रवार को करीब २५५ घरों का सर्वे किया गया, जहां इस तरह के लक्षण का कोई रोगी नहीं मिला। संयुक्त निदेशक जीएल राजौरा ने सतर्कता बरतने की हिदायत दी। इधर, परिवार के बीमार अन्य सदस्य ओमप्रकाश, त्रिलोक चंद, आशा देवी, संतोष देवी, गीता देवी सहित अन्य लोग हरियाणा गए हुए हैं। पीड़ित परिवार छह साल से हरियाणा के जिंद जिले में भट्टों पर काम करता है, जो कुछ समय के लिए राजस्थान में आते हैं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: