बीकानेर. पूगल तहसील के चक पांच जीबी में कुड़का लगाकर हिरन के शिकार का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने कुड़के में फंसे हिरन को बचा लिया। पूगल तहसील के चक पांच जीबी में हिरन का शिकार करने के लिए आसूराम ओड के खेत में कुड़का लगाया गया। गुरुवार को सायंकाल एक हिरन कुड़के में फंस गया।
इस दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई और हिरन को बचा लिया। इत्तला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। वेटेरनरी डॉक्टर से हिरन का इलाज करवाया गया है। पूगल पुलिस थाने के एसएचओ चन्दनसिंह ने बताया कि कुड़के में पैर फंसने से हिरन जख्मी हो गया। चक चार पीबी निवासी संतलाल बिश्नोई ने हिरन के शिकार का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अभियुक्त को तलाश रही है।