बीकानेर. शिक्षा विभाग में काम करने वाले मंत्रालयिक कर्मचारियों के व्यापक स्तर पर तबादले किए जाएंगे। इन कर्मचारियों के तबादले करने के लिए शनिवार से जयपुर में कैम्प आरंभ हो रहा है। सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके संस्थापन स्टाफ के साथ शनिवार को सुबह 10 बजे जयपुर पहुंच कर रिपोर्ट करने को कहा गया है।
तबादलों के आदेश तैयार करने वाले दल को सुबह राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल, जयपुर पहुंचने का आदेश आज फैक्स के जरिये भेजा गया। प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा, दोनों के जिला शिक्षा अधिकारियों को दल सहित जयपुर बुलाया गया है। इसके साथ ही शिक्षा निदेशालय के सी व एफ अनुभाग को शनिवार अवकाश के दिन खुला रखने का निर्देश भी दिया गया है।