कोटा. सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारियों के प्रति व्यापारियों में इतना जबरदस्त आक्रोश था कि भाग रहे अधिकारियों का उन्होंने काफी दूर तक पीछा किया। एक अधिकारी को तो स्वर्ण रजत मार्केट में दबोचा और सड़क पर पटककर जमकर पीटा। साइमन प्लाजा मार्केट में जब सेल्स टैक्स अधिकारियों का दुकानदारों से विवाद हुआ तो एक बार भड़के व्यापारी फिर काबू में नहीं आए। उन्होंने अधिकारियों के साथ बाजार में तो मारपीट की ही, लेकिन जब अधिकारी भागे तो उनका पीछा किया। उनमें से एक अधिकारी सीपी पारीक स्वर्ण रजत मार्केट की तरफ भाग निकला तो व्यापारियों ने उन्हें वहां घेर लिया और सड़क पर पटककर पीटा।
अधिकारी को वाहन वहीं छोड़कर वहां से भागना पड़ा। इसी प्रकार जब दो अधिकारी जी डिसिल्वा व महेश आमेरा टेलर की दुकान में घुसे तो व्यापारियों ने उन्हें बाहर निकालने के लिए उस दुकान तक में तोड़फोड़ कर दी।बंद के दौरान पुख्ता सुरक्षापुलिस ने सभी डीएसपी व सीआई को निर्देश दिए गए हैं कि किसी को जबरदस्ती दुकानें बंद नहीं कराने दिया जाए। जो स्वेच्छा से बंद रखना चाहता है वह बंद दुकान बंद रखे। बंद से दूध, मेडिकल व चिकित्सालयों को मुक्त रखा गया है।
नियमानुसार ही किया सर्वे
ञ्चवाणिज्यिक कर विभाग की ओर से सब्जी मंडी इलाके में सर्वे के लिए टीम मेरे ही निर्देश पर गई थी। सर्वे के दौरान राजकार्य में बाधा डालने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
सोहनलाल शर्मा, उपायुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग