Kota
कोटा बंद को व्यापक समर्थन
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 04:51 [IST]  

कोटा. लाठीचार्ज व पथराव के बाद व्यापारियों, एडीएम व पुलिस अधिकारियों में वार्ता हुई। जिसमें तय हुआ कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। वार्ता के बाद व्यापार महासंघ ने शनिवार को कोटा बंद करने की घोषणा की है।



महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन व महासचिव अशोक माहेश्वरी ने शहर के सभी व्यापारियों से शनिवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। व्यापारी सेल्स टैक्स विभाग की ज्यादती व पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार की दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर टी.रविकांत को ज्ञापन देंगे। दी एसएसआई एसोसिएशन अध्यक्ष यशपाल भाटिया ने बंद को समर्थन दिया है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष मनमोहन जोशी एवं उपाध्यक्ष अरविंद सिसोदिया ने बंद का समर्थन करते हुए कहा कि दीपावली के इनाम के नाम पर सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा चौथ वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए।



विधायक ओम बिरला ने व्यापारियों के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि भ्रष्ट अधिकारी व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। विधायक भवानीसिंह राजावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रशासन को कार्रवाई के नाम पर लूट करने की छूट दे रही है। ऑटोमोबाइल डीलर्स एसो. के अध्यक्ष अरविंदसिंह कपूर व महासचिव ईश्वर गंभीर ने शिवसेना के उप प्रमुख पदम जैन व जिला प्रमुख सुरेन्द्र सिंह सोमा तथा विद्यार्थी सेना के रीतेश सक्सेना ने बंद का समर्थन किया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: