Kota
कोटा और झालावाड़ में सेल्स टैक्स की कार्रवाई
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 04:53 [IST]  

कोटा. वाणिज्यिक कर विभाग ने शुक्रवार को कोटा में तीन और झालावाड़ में एक स्थान पर वैट सर्वे किया। इनमें पटाखा व्यवसायी, रेडीमेड गार्मेन्ट्स की दुकान एवं एक फर्नीचर व्यापारी शामिल हैं। दोनों कार्रवाई में 3.30 लाख रुपए की पैनल्टी वसूल की गई।



उपायुक्त एसएल शर्मा का कहना है कि रेडीमेड गार्मेन्ट्स की दुकान पर कपड़े के एक बैग में बहुत सारे बिल भरे हुए थे, चैकिंग के दौरान दुकान मालिक ने बिल छीन लिए। उनमें से कुछ बिल ही हाथ लगे। इस बीच दुकान मालिक के विरोध से कार्रवाई अधूरी रह गई। दूसरी कार्रवाई लाडपुरा में शहर के एक बड़े पटाखा व्यवसायी के यहां की गई। उसके यहां लाखों रुपए का अघोषित स्टॉक मिला। उस पर पैनल्टी वसूली होनी बाकी है।



इसी तरह के एक फर्नीचर व्यवसायी के यहां 8 लाख रुपए का फर्जी बिल पकड़ा। इस पर 2.15 लाख रुपए वैट एवं कंपाउंड राशि वसूल की गई।
वहीं, झालवाड़ में इंदौर से कोटा आ रहे एक ट्रक की चैकिंग कर 4.15 लाख रुपए का परचूनी का बिना बिल का माल पकड़ा। अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 1.15 लाख रुपए की पैनल्टी वसूली गई।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: