Kota
दीपावली बाद 25 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 04:55 [IST]  

kकोटा. कोटा विश्वविद्यालय ने प्रथम दीक्षांत समारोह की वर्ष 2004 की डिग्रियां भेजने के लिए कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी दीपावली अवकाश समाप्त होने के बाद कॉलेजों को डिग्रियां भेजना शुरू कर देगी। सूत्रों के अनुसार वर्ष 2004 में स्नातक व स्नातकोत्तर कर चुके लगभग 25 हजार विद्यार्थियों की डिग्रियां तैयार हो गई हैं। विवि ने सहायक कुलसचिव (परीक्षा) एमएल नागर के नेतृत्व में कमेटी बनाई है, जो कॉलेजों को डिग्रियां प्रेषित करेगी।



2004 की डिग्रियां कॉलेजों को भेजने के लिए कमेटी बना दी गई है। यह कमेटी दीपावली अवकाश के बाद कॉलेजों को डिग्रियां भेजना शुरू कर देगी। वर्ष 2005 की डिग्रियां तैयार कराने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।’
प्रो. केसी गोयल, कार्यवाहक कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक



कोटा विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह अप्रैल 2004 में आयोजित किया गया था। इसमें 2004 व 05 में स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लगभग 50 हजार विद्यार्थियों में से मैरिट होल्डर विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई थीं। शेष उपाधियां तैयार कराकर कॉलेजों को भेजी जानी थी। तीन साल बीत जाने के बाद भी डिग्रियां तैयार कराकर नहीं भेजी गईं। विवि ने दूसरा दीक्षांत समारोह 9 अक्टूबर को कराने की तैयारी शुरू कर दी, तो छात्रों ने वर्ष 2004 व 05 की डिग्रियां पहले वितरित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। विवि प्रशासन ने दूसरे दीक्षांत समारोह से पूर्व वर्ष 2004-05 की डिग्रियां तैयार कर भेजने का आश्वासन दिया तब कहीं छात्रों ने आंदोलन खत्म किया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: