पाली. अंजूमन हशमतो रजा युवा कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को बाद नमाजे ईशा कादरिया चौक, एसपी ऑफिस रोड पर नूरानी इजलास कार्यक्रम आयोजित होगा। कमेटी के सदर मोहम्मद फारूख हशमती ने बताया कि कार्यक्रम में मुफ्ती मोहम्मद इदरीश रजा खां साहब हशमती, हजरत मोहम्मद सनाबिल रजा खां व शाहजाद-=ए हजरत गरीब नवाज हजरत सैयद फरीदुल हसन साहब चिश्ती, मौलाना फिरोज हशमती व मोहम्मद शरीफ रजवी देवबंद की किताबों से उनकी गुस्तखाना हवाला समात फरमाएंगे।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम ईशा की नमाज के बाद शुरू होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मोहम्मद इकबाल हशमती, मोहम्मद रमजान जियाई, हनीफ साहब, मोहम्मद हुसैन व अंजुमन फिदाए रसूल कमेटी, अंजूमन मुदाहिदे मिल्लत कमेटी, चमने हशमती कमेटी व तमाम मस्जिदों के इमाम जुटे हुए है।