Ludhiana
कराटे प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम
Bhaskar News Saturday, October 10, 2009 05:06 [IST]  

लुधियाना. एमडी पब्लिक स्कूल में पंजाब आशीहारा कराटे फेडरेशन की ओर से आयोजित कराटे ग्रेडिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। 4 वर्षीय सोमाया डिगरा ने लगातार तीन घंटे तक बेसिक टेक्निक स्टेमिना फाइटिंग और कांता का प्रदर्शन किया।



पीले व हरे बेल्ट धारी प्रशिक्षुओं ने ब्लैक बेल्ट धारकों के सामने साहसिक प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इससे पहले ग्रेडिंग का उद्घाटन पार्षद परमिंदर सिंह सोमा और फेडरेशन के चेयरमैन विजय अग्निहोत्री ने किया। इस दौरान 55 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: