Pali
जिले के 26 कनिष्ठ लेखाकारों के तबादले
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 05:10 [IST]  

पाली. राजस्थान सरकार के निदेशालय कोष एवं लेखा विभाग ने जिले के 26 कनिष्ठ लेखाकारों के तबादले किए है। सूची के अनुसार सुरेंद्र कुमार बड़का को कोषाधिकारी पाली से सर्वशिक्षा अभियान देसूरी में, सोहनलाल कुमावत को जिला न्यायाधीश से उप कोषाधिकारी (स्वतंत्र) रायपुर में, बाबूलाल सोलंकी को एसई जल संसाधन विभाग पाली से पुलिस अधीक्षक पाली में, भंवरलाल पालीवाल को उप कोषाधिकारी (स्वतंत्र) सोजत से कृषि उपज मंडी समिति सोजत में, रामाराम कुमावत को उपनिदेशक कृषि विभाग से अधीक्षण अभियंता जल संसाधन विभाग में, वरदाराम चौधरी को तहसीलदार बाली से उप कोषाधिकारी (स्वतंत्र) बाली में, मदनलाल को उप कोषाधिकारी (स्वतंत्र) रायपुर से सर्वशिक्षा अभियान सोजत में, मदनलाल मेघवाल को उप कोषाधिकारी (स्वतंत्र) बाली से तहसीलदार बाली में, जगदीशसिंह पुरोहित को एसपी पाली से जिला न्यायाधीश पाली में, अब्दुल रज्जाक को कोषाधिकारी पाली से जिला कलेक्टर पाली में, अजरुनसिंह को तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन से उपकोष खारची में, त्रिपालसिंह भाटी को कृषि उपज मंडी समिति सोजत से उप कोषाधिकारी (स्वतंत्र) सोजत में, योगेश को सर्वशिक्षा अभियान सोजत से कोषाधिकारी पाली में, जीवाराम परिहार को सर्वशिक्षा अभियान देसूरी से उप निदेशक कृषि पाली मंे, घनश्याम टांक को प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाली से जिला परिषद नरेगा में, सूरजभाजन भाटी को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देसूरी से जिला परिषद नरेगा में, रामेश्वरलाल को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोजत से एसई जवाई बांध चतुर्थ में, भंवरसिंह देवड़ा को उप कोषाधिकारी बाली से एसई सार्वजनिक निर्माण विभाग में, खीवाराम चौधरी को सहायक खनिज अभियंता सेाजत से सहायक निदेशक कृषि पाली में, ओगडराम व शिवलाल देवासी को एक्सईएन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पाली से जिला परिषद ग्राविप्र में, मनोहरलाल बालवंशी को एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एनएच पाली से ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पाली में, संजय सिंघल को एक्सईएन पीडब्ल्यूडी खंड सोजत से कोषाधिकारी भीलवाड़ा में, राजेंद्रसिंह राजपुरोहित को जिला रसद अधिकारी से एक्सईएन जवाई पाली परियोजना खंड द्वितीय में, अजीत कुमार जैन को सीएमएचओ से ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बस्सी जयपुर तथा श्याम सुंदर कटारिया को ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रोहट से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जोधपुर में स्थानांतरित किया
गया है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: