Pali
विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 05:16 [IST]  

pपाली. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (संयुक्त मारवाड़) के तत्वावधान में शुक्रवार का नया बस स्टैंड पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजाबाबू ने सिद्धशक्तिपीठ के पास अशोक का पौधा लगाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोहर तिवारी, महामंत्री के.सी. सैनी, गोपाल कल्ला, लीलाधर शर्मा, पवन शर्मा, सत्;नारायण पारिख, जोधाराम कुम्हार, महेश कल्ला, अंजू वैष्णव, सीताराम खंडेलवाल, प्रभूसिंह आदि को हरित राजस्थान अभियान में प्रशासन को सहयोग करने का संकल्प करवाया। प्रदेश अध्यक्ष राजा बाबू बोहरा के नेतृत्व में सर्वशिक्षा अभियान के कार्मिकों की बैठक रखी गई, जिसमें राज्य सरकार से बोनस से वंचित कर्मचारियों को बोनस दिलाने की मांग रखी।



शिक्षक संघ की बैठक 12 को



शहर में राजस्थान शिक्षक संघ सनाढ्य की बैठक आगामी 12 अक्टूबर सोमवार को लाखोटिया उद्यान में सुबह ग्यारह बजे होगी। ब्लॉक अध्यक्ष बलवंतसिंह चंपावत खुनीगुड़ा ने बताया कि बैठक में तृतीय वेतन श्रृंखला में लंबे समय से अध्यापक पद पर कार्यरत गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के विषयाध्यापक पद (द्वितीय वेतन श्रृंखला) की योग्यता रखते है उनके पदोन्नति के संबंध में व जिला स्थानान्तरण के कारण वरिष्ठता के लाभ से वंचित रखने के संबंध में चर्चा की जाएंगी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: