Jabalpur
सीबीआई ने पकड़ी 12 लाख की फर्जी खरीदी
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 07:18 [IST]  

जबलपुर. सीबीआई की टीम ने भारतीय खाद्य निगम द्वारा किये गये एक और गेहूं खरीदी घोटाला उजागर किया है। सतना में चार जगह मारे गये छापोंमें सीबीआई ने अभी तक 12 लाख की फर्जी खरीदी उजागर की है।



कुल 11 सौ क्विंटल गेहूं की मात्रा कम पाये जाने के इस मामले में घोटाले से संबंधित कागजात जब्त किये हैं। ब्यूरो ने टेक्नीकल असिस्टेंट एचसी गुप्ता और अन्यों के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 120 बी और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गेहूं की खरीद में भ्रष्टाचार की 1३ शिकायत एसपी व्हीएन वर्मा से की गई थी।



इस मामले की जांच के लिये हरिओम दीक्षित, एसके मिश्रा, मनोज शर्मा, एलएन मिश्रा की टीम ने सतना और हरपालपुर में खाद्य निगम के कार्यालय, तकनीकी सहायक के दफ्तर, घर और कृषि उपज मंडी कार्यालय में छापे मारे। छापे की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैली और कई कार्यालयों के समक्ष भीड़ एकत्र हो गई। कागजातों की छानबीन में पता चला है कि किसानों को फर्जी भुगतान दर्शा कर पैसे हड़प लिये गये हैं।



नहीं खरीदा गेहूं



खाद्य निगम की गोदामों की जांच में पता चला है कि 22 सौ बोरे गेहूं कम है। यह कमी पूरा करने की कोशिश की जा रही थी कि उसके पहले ही जांच में कमी उजागर हो गई। यह मामला विजिलेंस ने भी पकड़ा था। इस घोटाले को छुपाने के लिये घटिया किस्म के गेहूं की खरीद की जाना थी। यह काम नहीं हो पाया और ब्यूरो ने मामला दर्ज कर लिया।



जबलपुर की तर्ज पर



खाद्य निगम के गेहूं घोटाले में ठीक वैसी ही ट्रिक इस्तेमाल की गई जैसी जबलपुर में हुए गेहूं खरीदी घोटाले में की गई थी। सतना के गेहूं घोटाले में एक ही तिथि को दो तरह के कागजात तैयार किये गये। इन कागजों को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के कार्यालय से तो फर्जी कागजात मिले, लेकिन घर से ब्यूरो को कोई विशेष जानकारी नहीं मिली है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: