जबलपुर. बेलखेड़ा थानान्तर्गत पौड़ीकलां निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कृत्य के आरोप में पुलिस ने गांव के रामचरण बर्मन और मन्नू बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 29 सितम्बर को जब किशोरी की मां कहीं रिश्तेदारी में गई हुई थी। तभी आरोपियों ने उसके साथ दुष्कृत्य किया।
विवाह का प्रलोभन देकर दुराचार
गोरा बाजार चौकी अन्तर्गत नई बस्ती निवासी एक 20 वर्षीय युवती को विवाह का प्रलोभन देकर दुराचार के आरोप में पुलिस आरोपी दिनेश चौधरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार दिसम्बर 2005 से युवती का दैहिक शोषण कर रहा आरोपी दो दिन पूर्व उसे अपने साथ ले गया और विवाह करने से मना कर दिया। आठ माह की गर्भवती युवती ने यह बात परिजनों को बताई और तब पीड़ितों द्वारा पुलिस की शरण ली गई।