Ratlam
2 हजार वाहन और होंगे सड़कों पर
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 07:33 [IST]  

रतलाम. नवरात्रि में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अच्छे कारोबार के बाद व्यापारियों को दीपावली पर भी वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार हैं।

ऐसे में करीब दो हजार वाहन और सड़कों पर आने की उम्मीद है। सिर्फ दोपहिया वाहन में ही इस बार करीब 8 करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है वहीं कार बाजार में भी १क् करोड़ रुपए आने का अनुमान है। कारोबारियों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार वाहनों की बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है।

युवाओं की पहली पसंद पावर बाइक

बाजार में इस बार महंगे दोपहिया वाहनों की बिक्री ज्यादा होने का अनुमान है। ज्यादातर युवा पावर बाइक एवं महंगी बाइक खरीद रहे हैं। यामाहा मोटर्स के प्रमुख विक्रेता ऋषभ झालानी ने बताया इस बार पुरानी टाइप की बाइक की बजाय पावर एवं महंगी बाइक की मांग ज्यादा है।

पावर बाइक की अच्छी बिक्री को देखते हुए कंपनी ने भी बाजार में कई तरह की पावर बाइक उतारी है। बाजार में इस बार 35 हजार से 1 लाख 10 हजार रुपए तक की कीमत की बाइक उपलब्ध हैं वहीं गत वर्ष तक कुल बिक्री में 80 प्रतिशत इकोनॉमिकल सेग्मेंट की गाड़ियां होती थीं लेकिन अब पावर बाइक है।

त्योहार को लेकर सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने-अपने तरीके से तैयारी की है। इस सीजन में कुछ कंपनियों ने जहां नए मॉडल लांच किए हैं वहीं कुछ ने अपने पुराने मॉडल को री-डिजाइन किया है। कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए हैं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: