Ratlam
बाजार हो गए गुलजार
भास्कर न्यूज Saturday, October 10, 2009 07:43 [IST]  

marketरतलाम. रोशनी के पर्व दीपोत्सव को अभी एक सप्ताह शेष है किंतु घर को सजाने के लिए बाजार साजो-सामान से पट गया है। घर की रौनक को दोगुना करने के लिए तथा घर को खास अंदाज में सजाने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए बाजार में दुकानें सज्जा के सामान से पट गई हैं।



घर के हर कोने को सजाने के लिए दुकानों पर सजावटी फूल मन मोह रहे हैं। कहीं गुलाब के आकर्षक गुच्छे तो कहीं रंग-बिरंगी झालरें लोगों को लुभा रही हैं। इसके अलावा चाइनीज साजो-सामान भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। रंगरोगन के अलावा साज-सज्जा सहित फैंसी आइटम से दुकानें सज गई हैं।



दुकानों में रखे साज-सज्जा के सामान दूर से निहारने पर असली से मालूम पड़ते हैं। सुंदर और मोहित करने वाले फूलों के गुच्छे महकते भले ही न हों पर घर के जिस कोने में रखे जाएंगे उसकी सुंदरता को चार चांद लगाएंगे।



10 से 1000 रुपए तक के हैं आइटम्स



बाजार में अलग-अलग स्थानों पर साजो-सज्जा की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों में अलग-अलग वैरायटी की 10 से लेकर 1000 रुपए तक के आकर्षक डिजाइन व फैंसी आइटम्स उपलब्ध हैं। दुकानदारों के मुताबिक अलग-अलग वैरायटी में उपलब्ध सामान हर वर्ग की पहुंच में हैं और बेहद खास दिखने वाले इन फूलों के दाम कम होने से यह मध्यम व अमीर लोगों के घरों को काफी सजाएंगे।



अब उमड़ने लगी भीड़



दशहरा पर्व समाप्त होते ही लोग घरों के रंग-रोगन में जुटकर अब उसे सजाने के लिए प्लानिंग बना रहे हैं। इसके चलते बाजार में होने वाली इस खास सामान की बिक्री के लिए दुकानदारों ने पहले से तैयारी कर ली है। शहर की दुकानों में दिल्ली, मुंबई, गुजरात और इंदौर सहित आसपास के बड़े व्यापारियों के यहां से सजावटी माल की अलग-अलग रेंज उपलब्ध है। दुकानदारों के अनुसार जैसे-जैसे त्योहार पास में आएगा लोगों की चहल-पहल बाजार में और बढ़ने लगेगी।



इन सामानों से सजी दुकानें



फूलों की लड़ियां, फूलों के गुच्छे, डोर नेट,- सिंपल क्रिस्टल, क्रिस्टल तोरण, ड्रायबंच, बेल लैम्प, फ्लावर लैम्प।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: